रामगढ़, अप्रैल 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित वन विभाग के कार्यालय मंगलवार को एक सादे आयोजन में ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया। इस दौरान कोराम्बे, हेसापोड़ा, साड़म, रकुवा व अन्य गांवों के 22 प्रभावितों के बीच कुल 2 लाख 27 हजार, 855 रुपए का वितरण किया गया। जिसमें कोराम्बे निवासी हरिहर प्रसाद, घलटू मुंडा व ठाकुरमणि देवी, लिपिया गांव के राजू हेंब्रम, चंद्रू हेंब्रम व पचमी देवी, हेसापोड़ा निवासी बूढ़ेश्वर महतो व गोवर्धन महतो, रकुवा निवासी शंकर महतो, रोला के फ़रीकुन निशा, सरगडीह की मंजू देवी और साड़म गांव के रामचंद्र कुमार महतो को सहायता राशि का चेक दिया गया। यह भी पढ़ें- गोला में हाथियों ने आम बागवानी में मचाया उत्पात सभी लाभुकों ने इस सहायता के लिए वन विभाग और स्थानीय ...