रामगढ़, जनवरी 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के रकुवा पंचायत के शीशा टांड़ निवासी रंगटु मुर्मू 42 वर्ष जंगली हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दोपहर ढाई बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है की खेत में लगे फसल की रखवाली करते समय एक हाथी जंगल निकल कर उस पर अचानक हमला कर दिया। उसका खेत जंगल के बीच में है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और घायल व्यक्ति को सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिंगटु मांझी खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान हाथी अचानक वहां पहुंच गया और उसे सुंड से उठाकर पटक दिया। इसके बाद अपने लंबे दांत को उसके सीने में घूसा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-...