रामगढ़, अप्रैल 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के सुतरी गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। पिछले एक पखरे से पास के जंगल डेरा जमाए हाथियों के झुंड ने सुतरी पैक्स ऑफिस में लगे लोहे के ग्रिलगेट को तोड़ दिया और अंदर रखे धान को खाने के साथ नष्ट कर दिया। हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड देर रात गांव में प्रवेश सुबह तक गांव की गलयों में घूमता रहा। सुबह जब लोग बाहर निकले तो पैक्स कार्यालय की स्थिति देखकर सभी हैरान रह गए। हाथियों के उत्पात से बड़ी मात्रा में धान बर्बाद हो चुका था। मुखिया सतीश मुर्मू व स्थानीय ग्रामीणों ने डीएफओ से हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुतरी गांव में वॉच टावर निर्माण, मिनी फॉरेस्ट ऑफिस की स्थापना, पर्याप्...