रामगढ़, फरवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के डीमरा गांव में सोमवार को केंद्र सरकार की 15वीं वित्त योजना से स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। इसमें कांग्रेस के जिला महासचिव अमित कुमार महतो, मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति थे। जिला सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसी दिशा में यह स्वास्थ्य उपकेंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इसके निर्माण से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल व अन्य आवश्यक स्वा...