रामगढ़, मई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रखा। इस दौरान सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की। पूजा को लेकर उमस भरी भीषण गर्मी में भी पूरे दिन शहर से लेकर गांव देहात में चहल पहल रही। महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। सुहागिनों ने सुबह स्नान कर नए वस्त्र पहनकर बांस के डाला में फल, मिठाई, बांस का पंखा आदि लेकर नजदीक के वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...