रामगढ़, मार्च 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के बंदा पंचायत के मिडियाजारा गांव में बीते दिनों मांझी बाबा-निर्मल टुडू के नेतृत्व में सरहुल महोत्सव सह बाहा पूजा धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले नायके बाबा-छुट्टू मांझी ने जाहेर थान में पूजा अर्चना के बाद सखुआ, महुआ के फूल और निर्मल जल से मरांग बुरू, जाहेर आयो के नाम से चढ़ाई गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को नायके बाबा की ओर से सखुआ का फूल वितरण किया गया। जिसके बाद जाहेर थान में सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन आदिवासी सेंगेल अभियान के हजारीबाग जोनल युवा अध्यक्ष विजय टुडू ने किया। जिसमें आदिवासी सेंगेल अभियान रामगढ़ जिला युवा अध्यक्ष मणिश्याम टुडू ने उपस्थित संथाल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आदिवासियों का पूजा स्थल जाहेर थान, मांझी थान को बचाना है तो सब आदिवासियों को एकजुट ...