रामगढ़, अप्रैल 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के उमवि लिपिया में शनिवार को समारोह का आयोजन कर कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को भावनात्मक माहौल में विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रिंसीपल सपना रानी लाल की प्रस्तुत विदाई गीत ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। गीत के दौरान विद्यार्थी व शिक्षक भावुक नजर आए। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में बिताए पलों को याद किया। समारोह का समापन सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.