रामगढ़, मई 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि।झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन खेल व सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। एसएस प्लस टू हाई स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ मास पीटी समेत लूडो, चेस, केरम, फुटबाल, बॉलीबाल, खो खो व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समर कैंप में पहली कक्षा से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर विद्यालय परिसर दिन भर बच्चों की खेल भावना से उत्साहित रहा। यह भी पढ़ें- जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू प्राचार्य अनूपा पुष्पा तिर्की ने कहा कि समर कैंप...