रामगढ़, सितम्बर 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना के चाड़ी गांव निवासी रियाज अंसारी की पत्नी जुलेखा खातून 50 वर्ष चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। रिम्स रांची में इलाज के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दिन वह बाइक पर सवार होकर गोला से घर लौट रही थी। इसी दौरान कुसुमडीह गांव के पास एक अज्ञात वाहन के चकमा देने पर वह बाइक से असंतुलित होकर बीच सड़क पर गिर गई थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका अपने पिछे पति समेत पांच पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.