लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- आंबेडकर जयंती से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला जिले की ओर से नगर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए देशभक्ति और संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पथ संचलन जैसे ही सदर चौराहे पर पहुंचा, वहां नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। पथ संचलन को देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियां और एकरूपता लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, पूर्व कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, न...