गोला में शिव मंडा पूजा में दिखा अदभुत नजारा
रामगढ़, मई 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के चोकाद पंचायत के चोपादारु गांव में बीती रात भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पांच दिनों तक उपवास रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। दर्जनों शिव भक्त नंगे बदन लोटन सेवा कर और महिलाएं कलश के साथ शिव मन्दिर की परिक्रमा करते हुए देवताओं को सुगंधित फूल अर्पित किया। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मेला सह छऊ नृत्य का आयोजन किया। जिसमें पश्चिम बंगाल से क्षेत्र से आए छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सैकड़ों लोगों का मनोरंजन किया।छऊ नृत्य के प्रसिद्ध कलाकारों ने धर्म आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.