रामगढ़, मार्च 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। चोकाद पंचायत के डुण्डीगाछी गांव में शनिवार को शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा सह वैदिक श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ व पांच दिवसीय मानस पाठ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 451 श्रद्धालु महिला पुरुषों ने पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए यज्ञ स्थल से गांव का भ्रमण करते हुए कई किलोमीटर की दूरी तय कर गोमती नदी तट पर पहुंचे। इसके बाद नदी से कलश में पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञशाला का परिक्रमा किया गया। बाद में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। कलशयात्रा में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वैदिक रुद्र महायज्ञ भगवान शिव (रुद्र) को प्रसन्न करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.