रामगढ़, मार्च 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के तिरला मैदान में कमांडो फिजिकल अकादमी की ओर से सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को देशभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का खास आकर्षण फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह की स्क्रीनिंग रही। इस फिल्म के माध्यम से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के जीवन और उनके अद्वितीय साहस से अवगत कराया गया। इस दौरान युवाओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।अकादमी के संचालक समीर अयूबी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में जागरूकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत होती है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भुलाया नहीं जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.