रामगढ़, अप्रैल 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला रजरप्पा मोड़ स्थित द्वारका प्लेस में बीती रात किसाना हाई स्कूल डभातु गोला के शिक्षक निहार रंजन की सुपुत्री का विवाह बड़े ही शानो शौकत से संपन्न हुआ। विवाह समारोह में विधायक ममता देवी, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दाम्पत्य जीवन की कामना की। इस पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और आत्मीयता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और पारस्परिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक बनकर उभरा। जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने एक साथ मिलकर खुशियों को साझा किया।

हिंदी हिन...