रामगढ़, फरवरी 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला महादेव मंडा परिसर में रविवारको विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में विहिप जिला मंत्री भागीरथ पोद्दार और बजरंग दल के जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान युवाओं को संत रविदास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला सह मंत्री ने कहा कि जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात। भेदभाव मिटाएं और प्रेम अपनाएं। जिला संयोजक ने कहा आज का समाज यदि संत रविदास के बताएं मार्ग पर चले तो समाज में सामाजिक समरसता बनी रहेगी। एकजुटता व अखंडता के साथ भारत आगे बढ़ेगा। सामाजिक भेदभाव व जाति...