रामगढ़, अप्रैल 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को गोला डेली मार्केट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एलएडीसी के अधिवक्ता मोहन महतो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक न्यायिक सहायता की जानकारी पहुंचाना है। साथ ही गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के साथ महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों व बुजुर्गों को कानून की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी गरीब व्यक्ति को पुलिस बीना कारण गिरफ्तार करती है, तो उसे निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराय...