रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार एक सदी आयोजन में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 33 लाभुकों के बीच बकरी और बतख का वितरण किया गया। इसका वितरण विधायक ममता देवी ने किया। विधायक ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन नेग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना कि शुरुआत की है। इस योजना से गरीब व जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बकरी पालन कर ग्रामीण ऊनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे। राज्य सरकार गांवों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।इससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन सकेंगे। यह भी पढ़ें- पशु बीमा कराकर पशुपालक लाभ लें उन्होंने कहा कि गांवों में बकरी पालन और बतख पालन कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला रोजगार बनकर उभरा रहा है। इससे महिलाओं औ...