रामगढ़, मार्च 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बिछड़ कर गोला प्रखंड के कोनारडीह गांव पहुंचे दुर्लभ गरुड़ पक्षी को ग्रामीणों ने वन विभाग को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने गरुड़ पक्षी को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। मंगलवार की शाम गांव में उस समय उत्सुकता और कौतूहल का माहौल बन गया, जब गांव के पास एक दुर्लभ गरुड़ पक्षी दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पक्षी को सुरक्षित पकड़ लिया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से पक्षी को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया। बताया जाता है कि यह पक्षी गरुड़ प्रजाति का बड़ा शिकारी पक्षी है, जो आमतौर पर जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करता है। अब यह पक्षी गांवों में बहुत कम दिखाई द...