रामगढ़, मार्च 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला में रामनवमी पूजा मनाने को लेकर रविवार को हेरमदगा, कुसुमडीह, श्रीराम कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक योगेंद्र नायक की अध्यक्षता में हुई। संचालन उप प्रमुख विजय कुमार ओझा ने किया। इस दौरान रामनवमी पूजा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही झांकी निकाली जाएगी। उपस्थित लोगों ने बताया कि झांकी हेरमदगा शिव मंदिर से शुरू होकर गोला रजरप्पा मार्ग के कुसुमडीह स्थित रिया लाइन होटल से होते हुए, रजरप्पा मोड़, पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड़ से होकर डीवीसी चौक तक जाएगी। वहां से वापस गोला थाना के पास जाकर झांकी की समाप्ति की जाएगी। इस दौरान राम भक्त हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इसके लिए कमेटी का गठन अगली ब...