रामगढ़, मार्च 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला में 24 मार्च दिन मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में भव्य मंगला जुलूस शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में बजरंग दल के संयोजक रामा करमाली ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का निर्धारित कार्यक्रम 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले श्री रामोत्सव कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को गोला में आयोजित मंगला शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई। इस मंगला जुलूस में गोला के सभी 21 पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। मंगला शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।शोभा यात्रा सुबह 9 बजे चक्रवाली दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर मगनपुर, सोसोकलां हेम...