रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कोराम्बे गांव निवासी किसान जगेश्वर महतो ने बाजार में उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान होकर अपनी भिंडी की फसल पर ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट दिया। उन्होंने करीब पचास डिसमिल भूमि में लगे फसल को नष्ट कर दिया है। किसान ने बताया कि खेत में करीब डेढ़ किलो भिंडी का बीज लगाया गया था। फसल तैयार करने में काफी मेहनत व लागत लगी थी। लेकिन बाजार में सही दाम नहीं मिलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसान जगेश्वर महतो ने बताया कि गोला डेली मार्केट में भिंडी मात्र दो रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। यह भी पढ़ें- सब्जी मंडी नहीं होने से सड़क पर दुकान लगाकर बेचते हैं सब्जी इतने कम कीमत में फसल बेचने पर लागत निकालना तो दूर, उपज को बाजार ले जाने का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा है। बीज, खाद, सिंचाई, दवा और मजदूर...