रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला कोयरी टोला में श्री राम चरितमानस यज्ञ के अवसर पर बीती रात आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे आयोजन से आध्यात्मिक चेतना जागृत होने के साथ समाज में एकता, भाईचारा और समरसता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराएं हमारी पहचान है। जिनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह का धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने का सशक्त माध्यम बनते जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से लो...