रामगढ़, अप्रैल 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र के कोरांबे, मुरपा व सुतरी गांवों में इन दिनों बिजली और सोलर प्लेटों में लगे तार की चोरी से किसान काफी परेशान हैं। बुधवार की रात चोरों ने उक्त गांवों में कई जगहों पर तार काटकर चोरी कर ली। सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के पोल व सोलर सिस्टम में लगे तारों की लगातार चोरी की जा रही है, जिससे सिंचाई का काम प्रभावित हो गई है। सुतरी गांव में किसानों की सुविधा के लिए लगाए गए सोलर प्लेटों से रात के अंधेरे में असमाजिक तत्वों ने तार चोरी कर ली। वहीं मुरपा गांव में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाए गए बिजली तार की भी चोरों के निशाने पर हैं। इससे फसलों की सिंचाई बाधित हो रह...