रामगढ़, दिसम्बर 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। मगनपुर पंचायत के उपमुखिया अकबर अंसारी ने मंगलवार को जांगी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों संख्या-2 में अध्यनरत बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों को ठंड से बचाव के लिए सरकार से आवंटित स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका रिंकु देवी, सहायिका जहुरन निशा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...