रामगढ़, फरवरी 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बेटुलकलां गांव में मंगलवार को बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीणों में दिन भर अफरा-तफरी मची रही। बच्चा चोरी के संदेह पर ग्रामीणों ने एक अंजान महिला व पुरुष को पकड़कर जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और दोनों को थाना ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों महिला पुरुष चित्तरपुर के रहने वाले हैं। दोनों कई वर्षों से जंगल के समीप झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इस दौरान दोनों जंगल से मधु की खोज कर उसी से जीवनयापन करते हैं। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बच्चा चोर का अफवाह जोरों पर है। जिसके कारण ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर दोनों को पकड़कर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पर बच्चा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.