रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसे लेकर बुधवार को इंस्पेक्टर पंकज कुमार व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें शामिल पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने थाना परिसर से डीवीसी चौक तक पैदल मार्च कर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। यह भी पढ़ें- पारू में निकाला गया फ्लैग मार्च असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसमें एसआई स्वामी रंजन ओझा, बहादुर महतो, तहसीम अहमद, तरसिसिया लकड़ा, राजेश ओझ...