रामगढ़, फरवरी 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ किया। इसे लेकर सीएचसी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर चिकित्सा प्रभारी ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाइयां खाई और आमजनों से फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से दवाइयां लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सभी को डीईसी व एलबेंडाजोल की खुराक लेना जरुरी है। इसके लिए घर घर अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड के 1,72,410 को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 262 टीम जिसमें सहिया व सेविका शामिल हैं और 27 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.