रामगढ़, अप्रैल 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना 2027 को प्रभावी और सटीक ढंग से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, भवनों की गणना व अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे वे जमीनी स्तर पर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बीडीओ डॉ सुधा वर्मा ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर भविष्य की नीतिय...