रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में आदिवासी बहुल गांवों में प्रकृति पर्व सरहुल की धुम मची है। शनिवार को नावाडीह, चोकड़बेड़ा, बरलंगा, सूतरी सहित कई गांवों में उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व मनाया गया। विभिन्न गांवों में आदिवासी समाज के लोग ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे सरना स्थलों तक पहुंचे। जहां साल वृक्ष की पूजा कर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की गई। परंपरा के अनुसार बलि अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ शामिल हुए। पूरा क्षेत्र सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया।गोला के हारुबेड़ा में दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव के बैनर तले मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.