गोला में पैसा नहीं देने पर पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
रामगढ़, जून 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के पूरबडीह जंगल के समीप मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट व उनके पुत्र पवन कुमार केवट ने पुलिस पर पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद वायरल हुए वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। कई लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिनका जवाब लोग जानना चाहते हैं। बताया जाता है कि बरलंगा निवासी मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट टाटा मैजिक में मछली का बीज लेकर बेटुलकला पंचायत के पतरातू गांव जा रहे थे। इसी दौरान पूरबडीह जंगल के समीप पुलिस ने वाहन को रोककर जांच के बाद पूछताछ की। मत्स्य मित्र का आरोप है कि पुलिस ने 500 रुपए की मांग की और पैसा नहीं देने पर पवन कुमार केवट के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरे क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.