रामगढ़, फरवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के रकुवा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एक सादे आयोजन में हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मुखिया पिंकी देवी ने पीड़ित तिलकी देवी को 50 हजार रुपये व मालती देवी को 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का चेक प्रदान किया। मुखिया ने वन विभाग की उपस्थिति में प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि सरकार व वन विभाग पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। पीड़तों को हरसंभव सरकारी सहयोग प्रदान किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश रजक, वन रक्षी नीलेश पोद्दार, रविन्द्र महतो, भुनेश महतो, रावण माझी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...