रामगढ़, अप्रैल 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत के मुरुडीह गांव निवासी रोशन कुमार पिता अघलु महतो 25 वर्ष ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक युवक स्कूल वैन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि ससुराल में आयोजित तिलक-छेका समारोह में शामिल होने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। यह मामला धीरे-धीरे तनावपूर्ण विवाद में बदल गई। परिजनों के अनुसार पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने पहले आत्महत्या का प्रयास किया। इसी बीच आवेश में आकर रोशन ने खौफनाक कदम उठा लिया। पत्नी के नजरों से ओझल होते ही उसने घर के अंदर फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। मामूली विवाद में युवक ने खुद की जान ले ली, वह...