लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- नगर के राजेंद्र गिरि मैरिज लॉन में मंडल गोला नगर एवं कुम्भी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर और उन्हें नमन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की और प्रशिक्षण महाभियान के उद्देश्यों को समझा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक अमन गिरि, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गोला नगर मंडल अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, कुम्भी मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला सहित जिले के कई पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के कौशल विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.