रामगढ़, अप्रैल 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय की ईको फ्रेंडली पार्क परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायकों की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ बेदिया की उपस्थिति में हुई। जिसमें प्रखंड के सभी 21 पंचायतों के पंचायत सहायकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पंचायत सहायकों के भविष्य, संगठन की मजबूती व कल्याण कोष के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत सहायकों के हितों की सुरक्षा और आकस्मिक परिस्थितियों में सहयोग के लिए एक कल्याण कोष का गठन बेहद जरुरी है। आकस्मिक कोष के गठन से जरूरत के समय सदस्यों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। मौके पर संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पंचायत सहायक अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। स्वयंसेवक से पंचायत सहायक तक का सफर काफी ...