रामगढ़, मई 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला प्रखंड के साड़म व मसरीडीह टोला में गुरुवार को इंलैण्ड पावर लिमिटेड व इंलैण्ड ग्रीन एनर्जी की सीएसआर की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर मेडिकल टीम ने किया। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मौके पर कंपनी के सीएसआर प्रबंधक मितेन मुखर्जी, उपप्रबंधक रमेश कुमार, जितेंद्र महतो, ऋतुलाल महतो, सुरेंद्र महतो, कौलेश्वर महतो, मंगल बिरहोर, बीरेंद्र महतो, सचिन सौरव, राजकुमार महतो, नितेश महतो उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मुरकुंडा पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...