रामगढ़, दिसम्बर 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के बेटुलकलां पंचायत के पतरातू गांव में शुक्रवार को गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर ब्रजकिशोर महतो ने किसानों के बीच निशुल्क चना बीज का वितरण किया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवकुमार महतो ने बताया कि दलहन की खेती को बढ़ावा देने लिए आत्मा संस्था से उपलब्ध चना बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसान दलहन की खेती नहीं के बराबर करते हैं। जिसके कारण यहां के अधिकतर लोग दाल खरीद कर सेवन करते हैं। दलहन व तेलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेलहन की खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक गांवों में सरसो के बाद चना बीज का वितरण किया जा रहा। मौके पर पार्वती देवी, संजू देवी, पिंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.