रामगढ़, जनवरी 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी नारायण टुडू 29 वर्ष पिता स्व शनिचर मांझी को घटना के कुछ देर के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी विकास टुडू 21 वर्ष पिता फुलचन्द मांझी जो गांव में ही एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इसी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय किशोरी बकरी चराने गई थी। इसी बीच उक्त दोनों युवकों उसे अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्...