गोला में धूमधाम से मनी मंडा पूजा, आग में नंगे पांव चले शिव भक्त
रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के सग्रामपुर गांव में शिव मंडा पूजा बड़े उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर बीती रात मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल क्षेत्र के कलाकारों ने धर्म आधारित मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर हजारों लोगों का भरपुर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। छऊ नृत्य देखने के लिए रातभर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती रही। अहले सुबह शिव भक्तों ने आग अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। इससे पहले शिव भक्त अंगार स्थल पर महादेव की पूजा और परिक्रमा की। मंडा पूजा में विशेष की मन्नत मांगने और जिनकी मन्नतें पूरी हो गई है वे सब शामिल हुए। मुखिया सीताराम मुंडा ने कहा कि मंडा पूजा की परंपरा लंबे समय से है। पौराणिक कथाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.