गोला में दो हजार किलो जावा महुआ और दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद
रामगढ़, मई 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के कामता गांव में सोमवार को अवैध शराब निर्माण व कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई किया है। यह अभियान सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में किया गया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार, अमित मड़की सहित उत्पाद विभाग की टीम शामिल थी। टीम ने गांव में व्यापक तलाशी अभियान चलाते हुए कई अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब दो हजार किलो ग्राम जावा महुआ और दौ सौ लीटर तैयार महुआ शराब बरामद किया गया। अधिकारियों ने मौके पर शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को नष्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- नेवना कॉलोनी से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद विभाग को कामता गांव में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.