रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू तोयर गांव से दिमागी तौर पर कमजोर एक महिला लापता हो गई है। महिला के पति बासुदेव ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि मेरी पत्नी शारदा देवी 59 वर्ष बीते बुधवार दो पहर दो बजे से लापता है। वह खेत से घांस काटने की बात कहकर घर से निकली। शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की जाने लगी। सभी रिश्तेदारों के घर फोन करके पता लगाया गया। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लग सका। मेरी पत्नी का पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बुधवार को अचानक लापता हो गई। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.