रामगढ़, मई 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों का झुंड रात होते गांवों में प्रवेश कर भारी तबाही मचाते फिर रहे हैं।जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों के उत्पात से किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं। हाथी खेतों में लगी मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि कच्चे मकानों को निशाना बनाते हुए घर में रखे अनाज चट कर रहे हैं। बीती रात हाथियों के झुंड ने पुरबडीह स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी की चहारदीवारी को गिरा दिया। स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर में हाथियों का आतंक जारी, एक घर को क्षतिग्रस्त किया स्कूल के काउंसलर स्वेता बक्सी ने बताया कि हाथियों के...