रामगढ़, अप्रैल 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के उउवि मुरपा में कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूल परिवार ने वर्षों तक सेवा देने वाली तीन रसोइयों को विदाई दी गई। इस विद्यालय में पिछले 23 वर्षों से गांव की करमी देवी पति रामलाल बेदिया, मिलवा देवी पति नारायण महतो व सारो देवी पति स्व मिसिर मांझी ने रसोइया के रूप में अपनी सेवाएं दीं है। इन तीनों रसोइया के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल परिवार ने तीनों रसोइयों को अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके समर्पण, ईमानदारी और लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन रसोइयों ने वर्षों तक बच्चों के लिए निष्ठापूर्वक भोजन तैयार कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इतने लंबे अर्से में इन तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.