रामगढ़, अप्रैल 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के बरियातु पंचायत के पारटांड में आयोजित में तीन दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार को विधि विधासे व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन पूर्णाहुति व भव्य भंडारे में आस्था का अदभुत संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञआचार्यों की उपस्थिति कांशी से पधारे भारत गुरु महंत अवध किशोर महाराज जी समेत आचार्य नवीन कुमार महाराज, रणधीर पांडेय, आचार्य हिमांशु शास्त्री, आचार्य प्रिंस शास्त्री व आचार्य दिलीप मिश्रा के सानिध्य में विविधि धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। जिससे पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। महायज्ञ के दौरान आचार्यों के प्रवचनों और भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दि...