रामगढ़, जनवरी 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मां सरस्वती पूजा को लेकर लोगों में उल्लास का माहौल है। लेकिन मां सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की बारी आई तो श्रद्धालुओं को साफ सुथरा पानी नसीब नहीं हुआ। ऐसा नजारा गोला के कालीनाथ चौक स्थित प्रसिद्ध तालाब में देखने को मिला। कालीनाथ तालाब में एसएस प्लस टू हाई स्कूल में स्थापित मूर्ति को विसर्जन के लिए लाया गया तो तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। गंदगी व कचरा के कारण तालाब का पानी काला नजर आ रहा था। जिस देखकर छात्र व शिक्षक भड़क गए और प्रतिमा को वापस ले जाना पड़ा। बाद में भेड़ा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शिक्षक शिवकुमार ने कहा कि इस तालाब में सरस्वती माता की प्रतिमा का विसर्जन हर वर्ष होती है। लेकिन तालाब की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। स्थान...