रामगढ़, मई 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के साड़म गांव में गुरुवार की रात खुशियों का माहौल उस समय सन्नाटे में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच से ही दुल्हन अचानक लापता हो गई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद युवक पक्ष के लोग शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर अड़ गए।

घटना का विवरण दिन भर चली मैराथन बैठक में भी यह मामला नहीं सुलझा तो इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गई है। बताया जाता है कि बीती रात बयांग से साड़म गांव बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारातियों का जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस बीच जयमाला कार्यक्रम की रस्म भी पूरी की ली गई। इसके बाद विवाह की अन्य रस्मों के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि प्रेमी भी दूल्हे के गांव का ही ...