लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- छोटी काशी गोला में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री, सामाजिक न्याय के महानायक बाबू जगजीवन राम की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के भारत भूषण कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए जोरदार नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों का प्रभाव आज भी समाज में स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.