रामगढ़, अप्रैल 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचिकरण व मकानों की गणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ डॉ सुधा वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में शामिल प्रगणकों व पर्यवेक्षकों व अन्य कर्मियों को बीडीओ ने सेवा भावना, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, भवनों की गणना और संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। ताकि वे जमीनी स्तर पर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकेंगे। बीडीओ ने बताया कि यह प्रशिक्षण सात बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जो 27 अप्रैल से 9 मई 2026 तक चलेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों...