रामगढ़, मार्च 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के कुम्हरदगा व आस पास के कई गांव में सोमवार की सुबह झुंड से बिछड़ कर एक जंगली हाथी अचानक आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जंगली हाथी को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और चारों ओर चीख-पुकार का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया है कि जंगली हाथी हेसापोड़ा जंगल से भटक कर सोसोकलों के रास्ते से उक्त गांव के घनी आबादी वाले क्षेत्र में घुस गया। सुबह के वक्त सभी लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। अचानक हाथी को सामने देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग एक-दूसरे को आवाज देकर सावधान करते हुए सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और शोर-शराबा कर किसी तरह हाथी को गांव से...