रामगढ़, अप्रैल 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग की नाकामी का खामियाजा जंगल के समीपवर्ती रहने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से सुतरी जंगल में डेरा जमाए हाथियों के झुंड ने दूसरी बार चोपादारू स्थित फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए चहारदीवारी को ढहा दिया है। दो दिन पूर्व भी हाथियों ने फार्म हाउस का चहारदिवारी को ध्वस्त कर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस बार भी हाथियों ने चहारदीवारी को तोड़कर फार्म हाउस के अंदर घुसकर फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। साथ ही यहां लगे आधुनिक सिंचाई व्यवस्था को नष्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- गोला के रोला और चोपादारू गांव में हाथियों का उत्पात, कई घर क्षतिग्रस्त बताया जाता है कि यह फार्म हाउस किसी बड़े ओहदेदार का है। जहां पर भिं...