रामगढ़, मार्च 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला बक्शीटोला टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को देर शाम को चित्रांश महापरिवार की बैठक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला सचिव चित्रांश अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर समिति के कार्यभार को संतुलित बनाने के लिए समिति का विस्तार किया गया। जिसमें कुंवर कुमार बक्शी को कार्यकारी अध्यक्ष, संजय बक्शी को संगठन सचिव व सुजीत सिन्हा उर्फ पप्पू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर 5 अप्रैल को बोकारो क्लब में होने वाले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश स्तरीय महासमागम विस्तार से चर्चा की गई। बोकारो में होने वाले अभाकाम के प्रदेश स्तरीय समागम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे। चित्रांश महापरिवार के सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा व नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ...